DRDO ने ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कुरनूल, आंध्र प्रदेश के पास DRDO परीक्षण रेंज में मानव रहित हवाई वाहन (UAV) से प्रक्षेपित होने वाली प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM-V3) के ‘एयर-टू-ग्राउंड’ (हवा से जमीन) और ‘एयर-टू-एयर’ (हवा से हवा) मोड में अंतिम डिलिवरेबल कॉन्फ़िगरेशन परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। ये परीक्षण ULPGM हथियार प्रणाली को कमांड और कंट्रोल करने के लिए एक एकीकृत ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम (GCS) का उपयोग करके किए गए थे।

विकास और भागीदारी:

  • नोडल लैब: इस मिसाइल को हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) द्वारा नोडल लैब के रूप में विकसित किया गया है।
  • सहयोगी प्रयोगशालाएं: इसमें रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL), हैदराबाद; टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला (TBRL), चंडीगढ़; और उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL), पुणे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • उत्पादन एजेंसियां: DRDO ने इन मिसाइलों के विकास और उत्पादन के लिए दो प्रोडक्शन एजेंसियों – भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL), हैदराबाद और अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, हैदराबाद के साथ साझेदारी की है।

प्रमुख विशेषताएं और क्षमताएं:

  • आत्मनिर्भरता: मिसाइल का उत्पादन पूरी तरह से भारतीय रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में MSME और अन्य उद्योग शामिल हैं। परीक्षणों ने एक पूर्णतः परिपक्व घरेलू आपूर्ति श्रृंखला की पुष्टि की है, जो तत्काल सीरियल मास प्रोडक्शन (बड़े पैमाने पर उत्पादन) के लिए तैयार है।
  • तकनीकी क्षमता: ULPGM-V3, जिसे ULM-ER (एक्सटेंडेड रेंज) के रूप में भी जाना जाता है, एक स्वदेशी, ‘फायर-एंड-फॉरगेट’ (दागो और भूल जाओ), प्रिसिजन-गाइडेड मिसाइल है।

उद्देश्य: इसे विशेष रूप से UAV (कॉम्बैट ड्रोन) से लॉन्च करने के लिए इंजीनियर किया गया है, ताकि जमीन और हवा में स्थित स्थिर और गतिशील सामरिक खतरों को नष्ट किया जा सके।

error: Content is protected !!