DRDO ने पिनाका लॉन्ग-रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 8 जुलाई को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से ‘पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट’ (LRGR) का सफल उड़ान परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस रॉकेट का परीक्षण उपयोगकर्ता द्वारा निर्धारित न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी (रेंज) के लिए किया गया था।

पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) रॉकेट को ‘आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट’ (ARDE) द्वारा ‘हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेट्री’ (HEMRL) के सहयोग से डिजाइन किया गया है, जिसमें ‘डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेट्री’ (DRDL) और ‘रिसर्च सेंटर इमारत’ (RCI) का भी समर्थन प्राप्त है।

इस रॉकेट को वर्तमान में सेना में शामिल पिनाका लॉन्चर से ही लॉन्च किया गया, जो कई उपयोगों को दर्शाता है। इससे यह भी सिद्ध होता है कि एक ही लॉन्चर से अलग-अलग रेंज वाले पिनाका के विभिन्न संस्करणों को लॉन्च करने की क्षमता मौजूद है।

पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट, स्वदेशी पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम का ही एक गाइडेड (निर्देशित) संस्करण है, जिसे लंबी दूरी पर सटीक हमले करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उम्मीद है कि यह प्रणाली आयातित हथियार प्रणालियों पर निर्भरता को कम करते हुए भारतीय सेना की लंबी दूरी की मारक क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार करेगी।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!