चीनी सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने चीनी सीजन 2024-25 के लिए गन्ने की पेराई पर 10.25% की चीनी रिकवरी दर पर गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) ₹ 340/क्विंटल को मंजूरी दे दी।

इस मंजूरी के साथ, चीनी मिलें गन्ने की FRP 10.25% की रिकवरी पर ₹ 340/क्विंटल की दर से भुगतान करेंगीचीनी रिकवरी में प्रत्येक 0.1% की वृद्धि के साथ, किसानों को ₹ 3.32 की अतिरिक्त कीमत मिलेगी, जबकि रिकवरी में 0.1% की कमी पर समान राशि की कटौती की जाएगी।

हालाँकि, गन्ने का न्यूनतम मूल्य ₹ 315.10/क्विंटल है जो 9.5% की रिकवरी पर है। भले ही चीनी की रिकवरी कम हो, किसानों को ₹315.10/क्विंटल की दर से FRP का आश्वासन दिया जाता है।

22 अक्टूबर 2009 को गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 1966 में संशोधन के साथ, गन्ने के वैधानिक न्यूनतम मूल्य (SMP) की कांसेप्ट को 2009-10 के लिए गन्ने के ‘उचित और लाभकारी मूल्य (FRP)’ से बदल दिया गया था।

केंद्र सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य राज्य सरकारों के परामर्श से और चीनी उद्योग के संघों से फीडबैक लेने के बाद कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर तय किया जाता है।

FRP प्रणाली के तहत, किसानों को सीजन के अंत तक या चीनी मिलों या सरकार द्वारा मुनाफे की किसी घोषणा के लिए इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होती है। नई प्रणाली में चीनी मिलों के लिए किसानों को गन्ने की डिलीवरी के 14 दिनों के भीतर भुगतान करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!