असम के चार उत्पादों को GI टैग मिला
असम के चार अनूठे उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है। GI टैग प्राप्त करने वाले उत्पादों में बाह शिल्पा-असमिया बांस शिल्प, कार्बी आंगलोंग हथकरघा, बिहू पेपा और देओरी हथकरघा उत्पाद शामिल हैं।
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि अष्टलक्ष्मी राज्यों की समृद्ध परंपराओं को मान्यता मिली है।


