AI-आधारित उपग्रह इमेजिंग प्रणाली – प्रज्ञा

गृह मंत्रालय को सुरक्षा एजेंसियों के लिए वास्तविक समय (real-time) निर्णय सहायता बढ़ाने हेतु स्वदेशी रूप से विकसित उपग्रह इमेजिंग प्रणाली, ‘प्रज्ञा’ (Prajna) प्राप्त हुई है। DRDO के सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR) द्वारा विकसित यह AI-सक्षम प्रणाली संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करेगी।

इससे पहले, DRDO और भारतीय नौसेना ने 21 फरवरी से 1 मार्च के बीच गोवा तट के पास P8I विमान से स्वदेशी एयर ड्रोपेबल कंटेनर ‘ADC-150’ के चार सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण संयुक्त रूप से आयोजित किए। 150 किलोग्राम पेलोड ले जाने के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित यह एयर ड्रोपेबल कंटेनर, तट से दूर तैनात संकटग्रस्त नौसैनिक जहाजों को महत्वपूर्ण सामान/उपकरण, चिकित्सा सहायता आदि त्वरित रूप से प्रदान करने के लिए नौसेना की परिचालन रसद (logistics) क्षमताओं को बढ़ाता है।

error: Content is protected !!