प्रहार लाइट मशीन गन (LMG)

अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence and Aerospace) ने 28 मार्च को सशस्त्र बलों को 2,000 प्रहार लाइट मशीन गन (LMG) का पहला बैच सौंपा है।  

मुख्य विशेषताएं और विनिर्माण 

विनिर्माण स्थल: इन 7.62 मिमी क्षमता (calibre) के हथियारों का निर्माण ग्वालियर के बाहरी इलाके में स्थित अडाणी डिफेंस के स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में किया गया है।

कुल खरीद: यह खेप भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मांगी गई 41,000 एलएमजी की बड़ी खरीद का एक हिस्सा है।

तकनीकी मूल: ‘प्रहार’ को इजराइल में नेगेव एनजी7 (Negev NG7) के रूप में पहचाना जाता है। 

कार्यप्रणाली: यह ओपन-बोल्ट सिस्टम (open-bolt system) पर आधारित है और पिस्टन पर गैस के दबाव से चलने वाले रोटेटिंग बोल्ट का उपयोग करती है।

आकार और पोर्टेबिलिटी: इसकी बैरल 508 मिमी (20 इंच) लंबी है और कुल लंबाई 1,000 मिमी है। स्टॉक (बट) को सिकोड़ने पर इसकी लंबाई 820 मिमी रह जाती है, जिससे पैराट्रूपर्स के लिए जंप करना आसान हो जाता है।वजन: मैगजीन के बिना इसका वजन केवल 7.6 किलोग्राम है। यह अपने प्रमुख वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 22% से 38% तक हल्की है।

error: Content is protected !!