CINBAX-II: भारत-कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना की एक टुकड़ी द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-II के दूसरे संस्करण के लिए कंबोडिया रवाना हो गई है। यह अभ्यास 4 से 17 मई 2026 तक ‘टेचो सेन फ्नोम थोम म्रियास प्रोव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स ट्रेनिंग सेंटर’ (कैंप बेसिल) में आयोजित किया जाना निर्धारित है।

यह अभ्यास उप-पारंपरिक परिवेश (sub-conventional environment) में संचालन के लिए कंपनी स्तर के संयुक्त प्रशिक्षण पर केंद्रित होगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य भारत और कंबोडिया की टुकड़ियों के बीच पारस्परिकता (interoperability), समन्वय और परिचालन तालमेल को बढ़ाना है।मंत्रालय ने आगे कहा कि यह संयुक्त अभ्यास संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों (UN Peacekeeping operations) के दौरान शांति सेनाओं द्वारा सामना किए जाने वाले आतंकवाद विरोधी अभियानों की वर्तमान गतिशीलता के अनुरूप होगा। भारतीय सेना की टुकड़ी में 120 कर्मी शामिल हैं, जबकि कंबोडियाई टुकड़ी में 160 कर्मी शामिल हैं।

error: Content is protected !!