वीर गार्जियन-2023: भारत -जापान संयुक्त वायु अभ्यास

भारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा जापान संयुक्त वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ (Veer Guardian-2023) आयोजित हो रहा है।

यह एक्सरसाइज जापान के हयाकुरी एयर बेस में 12 से जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 के बीच आयोजित हो रही है, जिसमें भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) भाग ले रहे हैं।

संयुक्त अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय दल में चार सुखोई-30 MKI, दो सी-17 और एक IL-78 विमान शामिल होंगे, जबकि जापानी एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स चार F-2 और चार F-15 विमानों के साथ भाग लेगा।

जापान की राजधानी टोक्यो में 8 सितंबर 2022 को आयोजित दूसरी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय 2+2 बैठक के दौरान, भारत व जापान आपसी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने तथा अधिक सैन्य अभ्यासों में शामिल होने पर सहमत हुए थे। इसमें पहला संयुक्त लड़ाकू जेट अभ्यास आयोजन पर भी सहमति बनी थी।

error: Content is protected !!