भौतिक विज्ञानी दीपक धर ने 2026 का डिराक मेडल जीता
उत्तर प्रदेश के सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी दीपक धर को डिराक मेडल (Dirac Medal) का सह-प्राप्तकर्ता चुना गया है। यह भौतिकी के क्षेत्र में दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।
इटली स्थित अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (ICTP) द्वारा वर्ष 1985 में स्थापित इस पुरस्कार ने 75 वर्षीय दीपक धर को उन प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की सूची में शामिल कर दिया है, जिन्हें यह पदक प्राप्त हुआ है। इस पदक का नाम पॉल डिराक के नाम पर रखा गया है, जो क्वांटम सिद्धांत के विकास में प्रमुख भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिकों में से एक थे।
वर्ष 2022 में दीपक धर प्रतिष्ठित बोल्ट्जमैन मेडल के सह-विजेता भी रहे थे और इसे प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने थे। इन दोनों सम्मानों के साथ धर अब उन केवल 10 वैज्ञानिकों के छोटे समूह में शामिल हो गए हैं, जिन्हें डिराक मेडल और बोल्ट्जमैन मेडल दोनों प्राप्त हुए हैं। इनमें से कई वैज्ञानिक आगे चलकर भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित हुए हैं।
वरिष्ठ भौतिक विज्ञानी दीपक धर वर्तमान में बेंगलुरु स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल साइंसेज (ICTS) में इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी (INSA) के विशिष्ट प्रोफेसर (Distinguished Professor) के रूप में कार्यरत हैं।
उनका शोध अत्यंत तकनीकी है और इसे समाचार पत्र में विस्तार से समझाना कठिन हो सकता है। हालांकि, उनके शोध ने यह समझाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है कि “सरल अंतःक्रियाएँ (Simple Interactions) बड़े तंत्रों (Large Systems) में जटिल और कभी-कभी अप्रत्याशित व्यवहार को कैसे जन्म दे सकती हैं।”
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)



