अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के लिए ‘बैंक इन ए बॉक्स’ लॉन्च
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त और विकास निगम (NUCFDC) के नए परिसर का उद्घाटन किया।
- इस अवसर पर देश के शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कई तकनीकी और साइबर सुरक्षा पहलों की शुरुआत की गई।
प्रमुख पहलें
- सुरक्षा संचालन केंद्र (SOC): शहरी सहकारी बैंकों के लिए एक विशेष साइबर सुरक्षा केंद्र शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य बैंकों को साइबर खतरों की निगरानी, पहचान और उनसे निपटने में सक्षम बनाना है।
- ‘बैंक इन अ बॉक्स’: यह एक एकीकृत बैंकिंग सेवा पैकेज है, जिसमें कोर बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, क्लाउड सेवाओं और नियामकीय अनुपालन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
- छोटे सहकारी बैंकों को लाभ: ‘Bank in a Box’ के माध्यम से एक शाखा वाले छोटे शहरी सहकारी बैंक भी भारी तकनीकी निवेश किए बिना आधुनिक और विश्वस्तरीय बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।
एकीकृत तकनीकी ढाँचे के अंतर्गत अन्य सेवाएँ
- सहकार CBS: सहकारी बैंकों के लिए कोर बैंकिंग समाधान।
- साझा डिजिटल भुगतान सेवाएं।
- लोन ओरिजिनेशन सिस्टम: ऋण आवेदन एवं स्वीकृति प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की व्यवस्था।
- सहकार क्लाउड: सहकारी बैंकों के लिए क्लाउड आधारित अवसंरचना।
- AI-आधारित धोखाधड़ी रोकथाम: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से बैंकिंग धोखाधड़ी की पहचान और रोकथाम।



