भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के आधिकारिक नाम रखे

7 अगस्त 2026 को भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में 27 स्थानों के मानक नाम आधिकारिक भारतीय मानचित्र पर दर्ज किए।

यह कदम चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने के लगातार प्रयासों के जवाब में उठाया गया है।

इन 27 स्थानों में 21 भू-क्षेत्र, 4 दर्रे, 1 झील और 1 स्मारक शामिल हैं।

21 भू-क्षेत्रों में लोंगजू, माजा, बिसा, बड़ा कुंडुन, छोटा कुंडुन, धन बारी, प्रीतनगर, बुद्धमंदिर, जयरामपुर, तेरीतनगर, रामनगर, जसवंत गढ़, सागर, पद्मा, ज्योतिनगर, बैसाखी, छोटा रोपुक, बड़ा रोपुक, शिवाजी नगर, सुनपुरा और कामलांग नगर शामिल हैं।

सूची में ड्ज़ो ला (Dzo La), रिज़ा ला (Riza La), पुकुर ला (Pukur La) और थाग ला (Thag La) चार प्रमुख दर्रे शामिल हैं।

इसके अलावा शम्भू सरोवर (Sambho Sarovar) झील और शेर-ए-थापा मेमोरियल (Sher-e-Thapa Memorial) स्मारक को भी आधिकारिक सूची में शामिल किया गया है।

लोंगजू, जो वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट स्थित है, 1959 में भारत-चीन सीमा तनाव के शुरुआती केंद्रों में से एक था, जब चीनी सेना इस क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी।

थाग ला एक महत्वपूर्ण रणनीतिक ऊंचाई वाला दर्रा है, जहाँ 1962 के भारत-चीन युद्ध की शुरुआती लड़ाइयों में से एक लड़ी गई थी।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!