वैज्ञानिकों ने क्वांटम नेटवर्क के लिए ‘जनरल कॉन्करेंस परकोलेशन’ प्रोटोकॉल विकसित किया
कोलकाता स्थित बोस संस्थान (Bose Institute) के वैज्ञानिकों ने एक नया सैद्धांतिक फ्रेमवर्क विकसित किया है, जो कम नेटवर्क संसाधनों का उपयोग करते हुए अधिक मजबूत लंबी-दूरी कनेक्शन स्थापित करके भविष्य के क्वांटम संचार नेटवर्क की दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार कर सकता है।
Physical Review A पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में जनरल कॉन्करेंस परकोलेशन (General Concurrence Percolation—GCP) नामक एक नए प्रोटोकॉल को प्रस्तुत किया गया है। यह मौजूदा पद्धतियों की तुलना में क्वांटम संचार लिंक स्थापित करने के लिए अधिक दक्ष और टिकाऊ दृष्टिकोण प्रदान करता है।
यह शोध बोस संस्थान के डॉ. दीप नाथ और प्रो. सौमेन रॉय द्वारा किया गया है। बोस संस्थान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है।
क्वांटम नेटवर्क और प्रमुख चुनौती
क्वांटम नेटवर्क क्वांटम उलझाव (Quantum Entanglement) पर आधारित होते हैं। यह एक ऐसी क्वांटम घटना है, जिसके माध्यम से दूर स्थित स्थानों के बीच सूचनाओं को सुरक्षित रूप से साझा किया जा सकता है।
हालाँकि, लंबी दूरी तक मजबूत क्वांटम उलझाव बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। इसका प्रमुख कारण पर्यावरणीय शोर (Environmental Noise) है, जो संचरण के दौरान क्वांटम लिंक को कमजोर कर देता है।
मौजूदा सैद्धांतिक दृष्टिकोण इन कमजोर कड़ियों को मजबूत करने के लिए क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Mechanics) को परकोलेशन सिद्धांत के साथ जोड़ते हैं। परकोलेशन सिद्धांत सांख्यिकीय भौतिकी की एक अवधारणा है।
हालाँकि, इनमें से अधिकांश पद्धतियां मजबूत क्वांटम लिंक प्राप्त करने के लिए नेटवर्क में स्थित मध्यवर्ती स्टेशनों को व्यवस्थित रूप से डिस्कनेक्ट करती हैं। इससे मूल्यवान नेटवर्क संसाधनों की खपत होती है और नेटवर्क की मूल संरचना (Underlying Structure) भी बदल जाती है।
जनरल कॉन्करेंस परकोलेशन (GCP)
नया प्रस्तावित जनरल कॉन्करेंस परकोलेशन (GCP) प्रोटोकॉल इस सीमा को दूर करता है। यह नेटवर्क के नोड्स को हटाने या डिस्कनेक्ट करने के बजाय ज्यामितीय रूटिंग रणनीति (Geometric Routing Strategy) को अपनाता है।
इस प्रकार, GCP का उद्देश्य नेटवर्क की मूल संरचना को बनाए रखते हुए, कम संसाधनों में अधिक मजबूत और लंबी दूरी के क्वांटम संचार लिंक स्थापित करना है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



