IIT हैदराबाद ने अणुज्ञान (ANUGYAN)-न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), हैदराबाद ने क्रिमसन एनर्जी एक्सपर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से अणुज्ञान (ANUGYAN) – न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी ओरिएंटेशन प्रोग्राम (NTOP) का शुभारंभ किया है।

यह भारत की पहली उद्योग–शैक्षणिक जगत संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य बढ़ते हुए नागरिक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए इंजीनियर्स  एवं पेशेवरों को तैयार करना है।

अणुज्ञान – परमाणु प्रौद्योगिकी ओरिएंटेशन कार्यक्रम

  • यह तीन माह का पूर्णतः रेजिडेंशियल प्रोग्राम है।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान और औद्योगिक जगत की वास्तविक आवश्यकताओं के बीच की दूरी को समाप्त करना है।
  • इसके लिए संस्थान की शैक्षणिक विशेषज्ञता को परमाणु उद्योग के विशेषज्ञों के व्यावहारिक अनुभव के साथ जोड़ा गया है।

पाठ्यक्रम के प्रमुख विषय

इस पाठ्यक्रम में न्यूक्लियर इंजीनियरिंग के मुख्य क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जैसे कि रिएक्टर फ़िज़िक्स, थर्मल हाइड्रोलिक्स, रेडिएशन शील्डिंग, स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMRs), इंजीनियरिंग डिज़ाइन, न्यूक्लियर सुरक्षा, क्वालिटी एश्योरेंस, AERB रेगुलेटरी नियमों का पालन और सिम्युलेटर-आधारित ट्रेनिंग।

यह कार्यक्रम भारत के नागरिक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन विकसित करने तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित विशेषज्ञ तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

error: Content is protected !!