भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
सुर्ख़ियों में क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Alluri Sitarama Raju International Airport) का उद्घाटन किया। वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद यह राज्य का पहला ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
- स्थान: भोगापुरम, विजयनगरम जिला, आंध्र प्रदेश।
- निर्माण लागत: लगभग ₹5,640 करोड़।
- विकासकर्ता: GMR विशाखापट्टनम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GMR Visakhapatnam International Airport Limited)।
- मॉडल: सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public-Private Partnership – PPP)।
- प्रथम चरण की क्षमता: प्रतिवर्ष 60 लाख (6 मिलियन) यात्रियों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- यह 2014 के राज्य विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश का पहला ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
विशेष महत्त्व
- वर्ष 2026 में परिचालन शुरू करने वाला यह देश का दूसरा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है।
- इससे पहले उत्तर प्रदेश के जेवर (नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) ने 15 जून 2026 से वाणिज्यिक परिचालन प्रारम्भ किया था।
- यह हवाई अड्डा आंध्र प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, निवेश, उद्योग तथा क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देगा।
हवाई अड्डे में आधुनिक एवं स्मार्ट प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया गया है, जिनमें शामिल हैं—
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित संचालन।
- बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग।
- एयरसाइड 4.0 तकनीक।
- एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशंस सेंटर।
- बायोमेट्रिक यात्री प्रसंस्करण।
- स्वचालित बैगेज हैंडलिंग प्रणाली।
- इंटेलिजेंट ऑपरेशनल मॉनिटरिंग सॉल्यूशंस।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



