SC-NBWL ने पिग्मी हॉग को क्रिटिकली एंडेंजर्ड प्रजातियों में शामिल करने की अनुशंसा की
सुर्ख़ियों में क्यों?
राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (National Board for Wildlife-NBWL) की स्थायी समिति (SC-NBWL) ने पिग्मी हॉग (Porcula salvania)—जो विश्व का सबसे छोटा एवं सबसे दुर्लभ जंगली सूअर है—को एकीकृत वन्यजीव पर्यावास विकास योजना (Integrated Development of Wildlife Habitats-IDWH) के अंतर्गत क्रिटिकली एंडेंजर्ड प्रजातियों की सूची में शामिल करने की अनुशंसा की है।
पिग्मी हॉग के बारे में
- वैज्ञानिक नाम: Porcula salvania (पूर्व में Sus salvanius)
- यह विश्व का सबसे छोटा एवं सबसे दुर्लभ जंगली सूअर है।
- 1960 के दशक में यह प्राकृतिक पर्यावास (Wild) से लगभग लुप्त हो गया था।
- यह घोंसला (Nest) बनाने वाले बहुत कम स्तनधारियों में से एक है, जो घास और वनस्पतियों से छतयुक्त घोंसला तैयार करता है।
- यह मुख्यतः लंबी एवं घनी घास वाले तराई पारितंत्र में पाया जाता है।
- वर्तमान में पिग्मी हॉग केवल असम के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित निम्नलिखित संरक्षित क्षेत्रों के आरक्षित वन (Reserve Forest Belts) में पाया जाता है—मानस वन्यजीव अभयारण्य और बरनाडी वन्यजीव अभयारण्य ।
पिग्मी हॉग संरक्षण कार्यक्रम (PHCP)
- 1995 में ड्यूरेल वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट (Durrell Wildlife Conservation Trust) तथा IUCN/SSC Wild Pig Specialist Group ने इस प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने के लिए पिग्मी हॉग संरक्षण कार्यक्रम (PHCP) प्रारम्भ किया।
- कार्यक्रम की शुरुआत मानस राष्ट्रीय उद्यान (बांसबाड़ी रेंज) से पकड़े गए दो नर एवं दो मादा पिग्मी हॉग के साथ की गई।
- कैप्टिव ब्रीडिंग (Captive Breeding) के माध्यम से इनकी संख्या बढ़ाई गई।
- 2008 में पहली बार कैप्टिव-ब्रीड पिग्मी हॉग को पुनः प्राकृतिक आवास (Wild) में छोड़ा गया।
Source: The Hindu
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



