भारतीय नौसेना ने ‘मछलीपट्टनम’ लॉन्च किया
भारतीय नौसेना ने 29 जुलाई को अपने स्वदेशी युद्धपोत निर्माण कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मछलीपट्टनम (बीवाई 529) का जलावतरण किया। यह माहे श्रेणी के पनडुब्बी रोधी उथले जल युद्धपोतों की श्रृंखला का सातवां पोत है। इस श्रेणी के कुल आठ पोत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित किए जा रहे हैं।
इस पोत का जलावतरण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में गुलरुख आनंद द्वारा किया गया।
इस पोत का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के ऐतिहासिक बंदरगाह नगर मछलीपट्टनम के नाम पर रखा गया है। यह नामकरण भारत के पूर्वी तट पर स्थित इस नगर की समृद्ध समुद्री विरासत और एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में उसकी ऐतिहासिक भूमिका को सम्मान प्रदान करता है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



