पिकैक्स माउंटेन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े पिकैक्स माउंटेन (Pickaxe Mountain) नामक स्थल पर हमला करने की धमकी दी है। यह एक मजबूत सुरक्षा वाली सुविधा है, जो ईरान के प्रमुख परमाणु स्थलों में से एक के निकट जमीन के काफी नीचे बनाई गई है।

पिकैक्स माउंटेन तेहरान से 220 किलोमीटर दक्षिण में और नतांज परमाणु परिसर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नतांज में ईरान के दो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र स्थित थे। 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका और इजरायल के युद्ध के दौरान इस स्थल पर बमबारी की गई थी। पिछले वर्ष हुए 12 दिवसीय युद्ध के दौरान लगभग 80 मील दूर इस्फहान शहर के बाहर स्थित परमाणु सुविधा पर भी बमबारी की गई थी।

अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी (आईएसआईएस) के अनुसार, इन दोनों युद्धों में पिकैक्स माउंटेन की इस सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया था।

यह स्थल ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ा है, जो लंबे समय से पश्चिमी देशों और ईरान के बीच तनाव का कारण रहा है। ईरान परमाणु बम बनाने की कोशिश करने के आरोप से इनकार करता रहा है।

आईएसआईएस के अनुसार, पिकैक्स माउंटेन स्थित इस सुविधा का निर्माण 2020 में शुरू हुआ था। यह निर्माण उस समय नतांज परमाणु सुविधा में हुई एक घटना के बाद शुरू किया गया था, जिसे ईरानी अधिकारियों ने उस समय तोड़फोड़ की कार्रवाई के कारण हुआ विस्फोट बताया था।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!