केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “भारत औद्योगिक विकास योजना-रसायन (BHAVYA – Rasayan)” को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन या भव्य (BHAVYA – Rasayan) योजना को मंजूरी दी है। इस योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में की गई थी।

इस योजना के लिए कुल 3,030 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय निर्धारित किया गया है। इसमें 3,000 करोड़ रुपये पार्क के भीतर साझा बुनियादी ढांचा सुविधाओं और आधारभूत उपयोगिता सेवाओं की स्थापना की लागत को पूरा करने के लिए तथा 30 करोड़ रुपये प्रशासनिक व्यय के रूप में निर्धारित किए गए हैं।

यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए संचालित की जाएगी।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार प्रत्येक पार्क के लिए अधिकतम 1,000 करोड़ रुपये तक का अनुदान प्रदान करेगी। इसके लिए संबंधित राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम 500 करोड़ रुपये का योगदान करना अनिवार्य होगा।

यह योजना रासायनिक उद्योग की संपूर्ण मूल्य शृंखला के विकास को बढ़ावा देगी, जिसमें अपस्ट्रीम, डाउनस्ट्रीम और सहायक उद्योग शामिल हैं। इससे संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने में मदद मिलेगी।

यह योजना भारतीय रासायनिक उद्योग को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ बेहतर तरीके से एकीकृत करने में सहायता करेगी, जिससे निर्यात में वृद्धि और आयात प्रतिस्थापन को बढ़ावा मिलेगा।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!