स्माइल योजना के तथा भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों का पुनर्वास

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment) द्वारा स्माइल/SMILE (Support for Marginalized Individuals for Livelihood and Enterprise) योजना के माध्यम से भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के पुनर्वास के प्रयासों को मजबूत किया जा रहा है।

  • वर्तमान में यह पहल देशभर के 216 शहरों में संचालित हो रही है।
  • SMILE भिक्षावृत्ति योजना का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2030-31 तक 295 शहरों को इसके दायरे में लाना है।
  • इसके तहत महानगरों के साथ-साथ धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पुनर्वास का लक्ष्य

  • वित्तीय वर्ष 2026-31 के लिए स्वीकृत कार्यान्वयन योजना के तहत 35,000 व्यक्तियों के पुनर्वास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • इनमें से 10,200 से अधिक व्यक्तियों का सफलतापूर्वक पुनर्वास किया जा चुका है।
  • शेष लाभार्थियों को अगले पाँच वर्षों के दौरान चरणबद्ध तरीके से योजना के दायरे में लाया जाएगा।

SMILE योजना

  • SMILE योजना केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एक अम्ब्रेला योजना  है।
  • इसमें भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के व्यापक पुनर्वास के लिए केंद्रीय क्षेत्रक योजना भी शामिल है।
  • इसका उद्देश्य कमजोर एवं वंचित व्यक्तियों के सामाजिक एवं आर्थिक पुनर्वास को सुनिश्चित करना है।
  • इसके तहत निम्नलिखित क्षेत्रों में सहायता प्रदान की जाती है:
    • कौशल विकास (Skill Development)
    • शिक्षा (Education)
    • स्वास्थ्य सेवा (Healthcare)
    • परामर्श (Counselling)
    • सतत आजीविका के अवसर (Sustainable Livelihood Opportunities)

“भिक्षावृत्ति मुक्त भारत” का लक्ष्य

  • इस योजना का उद्देश्य “भिक्षावृत्ति मुक्त भारत” के दृष्टिकोण को साकार करना है।
  • इसके लिए अभिसरण-आधारित दृष्टिकोण (Convergence-based Approach) अपनाया गया है, जिसमें निम्नलिखित संस्थाएँ शामिल हैं केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, केंद्र शासित प्रदेश, जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय निकाय (ULBs), नगर निगम, कार्यान्वयन एजेंसियां। 
  • यह समन्वित ढाँचा भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों की पहचान, बचाव, पुनर्वास, और समाज के मुख्यधारा में पुनः शामिल करने में सहायता करता है।
  • योजना का अंतिम उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को गरिमा और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है।

Source: PIB

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!