‘इंडेक्स ऑफ कोर इंडस्ट्रीज’ की संशोधित श्रृंखला आधार वर्ष 2022-23 के साथ जारी

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के अंतर्गत आर्थिक सलाहकार कार्यालय (Office of Economic Adviser-OEA) ने आधार वर्ष 2022-23 के साथ मुख्य उद्योगों के सूचकांक (Index of Core Industries-ICI) की संशोधित श्रृंखला जारी की है।

  • नई श्रृंखला ने आधार वर्ष 2011-12 वाली ICI की मौजूदा श्रृंखला का स्थान लिया है।
  • ICI का संकलन मासिक आधार (Monthly Basis) पर किया जाता है।

मुख्य उद्योगों की संख्या में वृद्धि

  • संशोधित ICI श्रृंखला (आधार वर्ष 2022-23) में लौह अयस्क (Iron Ore) को एक नई मद के रूप में शामिल किया गया है।
  • इसके साथ ही मुख्य उद्योगों की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई है।

स्टील सूचकांक में बदलाव

  • नई ICI श्रृंखला में स्टील सूचकांक (Steel Index) के संकलन के लिए सकल उत्पादन (Gross Production) के आंकड़ों का उपयोग किया गया है।
  • इसके विपरीत, ICI की 2011-12 श्रृंखला में निवल उत्पादन (Net Production) के आंकड़ों का उपयोग किया जाता था।
  • यह बदलाव औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index of Industrial Production-IIP) के अनुरूपता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

कोयला क्षेत्र में बदलाव

  • नई श्रृंखला में केवल कच्चा कोयला (Raw Coal) को बरकरार रखा गया है।
  • कोल मिडलिंग (Coal Middling) और वॉश्ड कोल (Washed Coal) को हटा दिया गया है।
  • इसका उद्देश्य दोहरी गणना (Double Counting) को समाप्त करना है, क्योंकि कोल मिडलिंग और वॉश्ड कोल का उत्पादन कच्चे कोयले से किया जाता है

भार (Weights) का निर्धारण

  • पूर्व की व्यवस्था के अनुसार, ICI (2022-23) श्रृंखला के भार संबंधित IIP (2022-23) श्रृंखला की मदों के भार से प्राप्त किए गए हैं।
  • इन भारों को अनुपातिक (Pro-rata) रूप से वितरित करके कुल भार 100 किया गया है।
  • समग्र मुख्य उद्योग सूचकांक (Overall Index of Core Industries) के लिए Linking Factor = 1.47 है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!