MoSPI ने देश का पहला परीक्षण ‘सेवा उत्पादन सूचकांक (ISP) जारी किया

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने 14 जुलाई को 19 उप-क्षेत्रों के लिए देश का पहला परीक्षण सेवा उत्पादन सूचकांक (Index of Services Production : ISP) जारी किया, जो पहली बार औपचारिक सेवा क्षेत्र में अल्पकालिक गतिविधियों का मासिक माप प्रदान करता है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि व्यापक स्तर पर समग्र सेवा उत्पादन सूचकांक शुरू करने से पहले डेटा की गुणवत्ता का आकलन करने, कार्यप्रणाली की मजबूती का परीक्षण करने और हितधारकों की प्रतिक्रिया को शामिल करने के लिए मासिक ISP को एक प्रायोगिक आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। 

आधार वर्ष 2024-25 के साथ यह पहला सूचकांक, अप्रैल 2026 की अवधि को कवर करता है और भारत के सेवा क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। जारी किए गए पहले आंकड़ों में इस क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन देखा गया, जिसमें 19 उप-क्षेत्रों में से 14 ने पिछले साल के इसी महीने की तुलना में अप्रैल 2026 में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की, जबकि लगभग सभी श्रेणियों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में, आवास और खाद्य सेवाओं (Accommodation and Food Services) ने 37.2 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की, इसके बाद खुदरा व्यापार (Retail Trade) 30.8 प्रतिशत, प्रशासनिक और सहायता सेवाएं (Administrative and Support Services) 28.7 प्रतिशत और रियल एस्टेट (Real Estate) 27.7 प्रतिशत रहे। 

MoSPI ने कहा कि ISP को GST डेटा, प्रशासनिक रिकॉर्ड और निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण (ASISSE) सहित कई डेटा स्रोतों का उपयोग करके संकलित किया गया है। 

MoSPI ने बताया कि यह सूचकांक अब हर महीने की 29 तारीख को जारी किया जाएगा, जिससे नीति निर्माताओं, व्यवसायों और शोधकर्ताओं को भारत की औपचारिक सेवा अर्थव्यवस्था में अल्पकालिक गतिविधियों की अधिक निरंतरता (सटीकता) के साथ निगरानी करने में मदद मिलेगी।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!