विश्व अमूर्त निवेश रिपोर्ट 2026

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) और लुईस (Luiss) बिजनेस स्कूल द्वारा ‘विश्व अमूर्त निवेश रिपोर्ट 2026’ (World Intangible Investment Report 2026) जारी की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमूर्त संपत्तियों (intangible assets) में निवेश 2025 में पहली बार 10 ट्रिलियन (लाख करोड़) अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया, जिसमें अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) की हिस्सेदारी कुल निवेश की लगभग आधी है।

रिपोर्ट में भारत के बारे में

यह रिपोर्ट वैश्विक नवाचार महाशक्ति (global innovation powerhouse) के रूप में भारत के उभरने की पुष्टि करती है। भारत अमूर्त संपत्तियों में निवेश के मामले में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है, जो सॉफ्टवेयर, नवाचार, अनुसंधान और बौद्धिक संपदा (आईपी) द्वारा संचालित एक अधिक ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बदलाव का संकेत देता है।

यह रिपोर्ट सॉफ्टवेयर, आरएंडडी (अनुसंधान एवं विकास), बौद्धिक संपदा, नवाचार और संगठनात्मक क्षमताओं जैसे क्षेत्रों में भारत के बढ़ते अमूर्त निवेश पर प्रकाश डालती है, जो भविष्य की अर्थव्यवस्था को आकार दे रहे हैं।

इसमें उल्लेख किया गया है कि भारत ने दुनिया की 15 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अमूर्त निवेश में सबसे तेज़ वृद्धि दर्ज की है। यह निवेश 2023 में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 78.2 बिलियन (अरब) डॉलर तक पहुंच गया, जो कि मूर्त निवेश (tangible investment) की तुलना में अधिक है। 2023 में भारत के कुल अमूर्त निवेश का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा सॉफ्टवेयर और डेटाबेस में गया, जो अध्ययन किए गए सभी देशों में सबसे अधिक हिस्सेदारी है।

अमूर्त निवेश क्या हैं? 

अमूर्त निवेश उन संपत्तियों को संदर्भित करता है जिनका कोई भौतिक (physical) रूप नहीं होता है। इनमें शामिल हैं:

  • अनुसंधान और विकास (R&D)
  • सॉफ्टवेयर और डेटाबेस
  • ब्रांड और ट्रेडमार्क
  • डिजाइन
  • संगठनात्मक जानकारी/कार्यप्रणाली (Organisational know-how)
  • अन्य बौद्धिक संपदा

WIPO के अनुसार, उपर्युक्त संपत्तियां लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही हैं क्योंकि ये नवाचार (innovation) को बढ़ावा देती हैं, उत्पादकता में सुधार करती हैं, प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करती हैं और उच्च वेतन वाली नौकरियां सृजित  करती हैं।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!