ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, कोपेनहेगन (Copenhagen) लगातार दूसरे वर्ष विश्व का सबसे रहने योग्य (Liveable) शहर बना हुआ है।
- दूसरा और तीसरा स्थान: इस सूची में वियना (Vienna) दूसरे स्थान पर और मेलबर्न (Melbourne) तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।
- ज़्यूरिख और जिनेवा को नुकसान: संस्कृति और पर्यावरण के स्कोर में गिरावट आने की वजह से ज़्यूरिख और जिनेवा दोनों एक-एक पायदान नीचे खिसक गए हैं।
- रहने के लिए सबसे बदतर शहर: सीरिया की राजधानी दमिश्क (Damascus) लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे कम रहने योग्य शहर बना हुआ है।
भारतीय शहरों की रैंकिंग
- नई दिल्ली: 120वें स्थान पर है।
- मुंबई: 121वें स्थान पर है।
- चेन्नई: 123वें स्थान पर है।
- बेंगलुरु: 127वें स्थान पर है।
ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स के बारे में
- कौन जारी करता है?: यह इंडेक्स हर साल EIU द्वारा तैयार किया जाता है, जो ‘द इकोनॉमिस्ट ग्रुप’ की रिसर्च और एनालिसिस करने वाली शाखा है।
- मूल्यांकन का तरीका: इसमें दुनिया के 173 शहरों को 30 संकेतकों पर परखा जाता है।
- मुख्य 5 श्रेणियां: इन सभी पैमानों को 5 मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है:
- स्थिरता
- स्वास्थ्य-देखभाल सेवा
- संस्कृति और पर्यावरण
- शिक्षा
- बुनियादी ढांचा
- डाटा का स्रोत: शहरों को अंक (Scores) देने के लिए EIU के अपने विश्लेषकों के मूल्यांकन के साथ-साथ विश्व बैंक र ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल जैसी बाहरी संस्थाओं के डाटा का इस्तेमाल किया जाता है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



