‘नशा मुक्त भारत अभियान’ देशभर में 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने कहा कि ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (NMBA) अपने शुरुआती 272 संवेदनशील जिलों के फोकस से आगे बढ़कर एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है, जिसने 15 अगस्त 2020 को अपनी शुरुआत के बाद से अब तक 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई है।

मंत्रालय के अनुसार, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करने और नशामुक्त समाज को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत इस अभियान से 7.81 करोड़ से अधिक युवाओं, 5.24 करोड़ महिलाओं और 17 लाख शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ा गया है।

भारत को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त बनाने की दिशा में समन्वित तरीके से काम करने के लिए इस अभियान ने नारकोटिक्स ब्यूरो, राज्य व जिला प्रशासन, पुलिस, अस्पतालों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) जैसी एजेंसियों को एक साथ लाने का काम किया है।

इस अभियान के हिस्से के रूप में, ‘NMBA शपथ’ (NMBA Pledge) नागरिकों को नशीली दवाओं से दूर रहने, नशे की लत से प्रभावित लोगों की मदद करने और सामूहिक प्रयास के माध्यम से एक नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!