केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘प्रगति’ परियोजना की शुरुआत की
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीस हजार से अधिक कृषि उद्यमियों (agri-entrepreneurs) और 20 लाख किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘प्रगति’ (PRAGATI) परियोजना की शुरुआत की है। यह ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद करने के उद्देश्य से एक नई पहल है।
इस कार्यक्रम के तहत आठ राज्यों के गांवों के लगभग 20,000 युवाओं को कृषि-उद्यमी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे तकनीकी सहायता प्रदान कर सकें, सरकारी योजनाओं तक पहुंच में सुधार कर सकें और किसानों तथा बाजारों के बीच की कड़ी को मजबूत कर सकें। इन आठ राज्यों में शामिल हैं: मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान।
ये कृषि-उद्यमी एक गांव के भीतर काम करेंगे और गांव की कृषि का कायाकल्प करने के लिए 100-200 किसानों के साथ मिलकर सहयोग करेंगे। कृषि क्षेत्र में ग्रामीण युवाओं के बीच स्व-रोजगार (self-employment) को बढ़ावा देने के लिए ही प्रगति (PRAGATI) योजना की शुरुआत की गई है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



