16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (Sanae Takaichi) ने 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक चर्चा करने के बाद 3 जुलाई को अपनी तीन दिवसीय (1-3 जुलाई) भारत की आधिकारिक यात्रा का समापन किया। 

रणनीतिक सहयोग के 16 प्रमुख परिणाम

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस शिखर सम्मेलन के 16 प्रमुख परिणामों की सूची जारी की, जो रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार को दर्शाते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण ‘आर्थिक सुरक्षा पर भारत-जापान संयुक्त घोषणा’ थी, जो सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सूचना एवं संचार तकनीक (ICT), स्वच्छ ऊर्जा और फार्मास्युटिकल्स (दवा उद्योग) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मजबूती लाने के लिए परियोजना-आधारित सहयोग को बढ़ावा देती है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में रणनीतिक साझेदारी: दोनों देशों ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त वक्तव्य’ को भी अपनाया, जिससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक रणनीतिक एआई अनुसंधान और विकास (R&D) साझेदारी के रूप में नई ऊंचाई मिली है।

ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग: ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने के लिए, भारत और जापान ने ‘ऊर्जा लचीलेपन (Energy Resilience) पर संयुक्त वक्तव्य’ स्वीकार किया। इसके तहत रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (strategic petroleum reserves), कच्चे तेल के भंडारण तंत्र और समुद्री ऊर्जा परिवहन मूल्य श्रृंखला में संयुक्त निवेश पर सहयोग बढ़ाया जाएगा।

भारत-जापान साझा होराइजन वर्ष: इसके साथ ही, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, वर्ष 2027 को ‘भारत-जापान साझा होराइजन  वर्ष’ (India-Japan Year of Shared Horizons) के रूप में मनाने के लिए एक रोडमैप की घोषणा की गई।

पहला संयुक्त रक्षा सह-विकास प्रोजेक्ट: ‘UNICORN’: 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और जापान ने अपने पहले रक्षा सह-विकास प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी ने कहा कि ‘नेवल रेडियो एंटीना प्रोजेक्ट’ पर हुआ यह समझौता भारत-जापान रक्षा प्रौद्योगिकी साझेदारी में एक नया अध्याय शुरू करेगा।

  • यूनीकॉर्न (UNICORN) प्रोजेक्ट: इसे ‘यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना’ या ‘NORA-50’ के नाम से जाना जाता है। यह भारत और जापान का अब तक का पहला संयुक्त रक्षा सह-विकास प्रोजेक्ट है।
  • यह एक अत्याधुनिक स्टील्थ मास्ट (stealth mast) है, जिसे कई अलग-अलग बिखरे हुए संचार एंटेना को एक एकल, सघन और गुंबद के आकार (spire-shaped dome) में समेकित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

‘बायोगैस फॉर ग्रोथ’ (CBG) पहल: शिखर सम्मेलन के दौरान ‘भारत-जापान सहकारी बायोगैस फॉर ग्रोथ (CBG) पहल’ पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत, दोनों देश भारत के डेयरी सहकारी नेटवर्क का लाभ उठाकर देश भर में 1,000 बायोगैस और ऑर्गेनिक उर्वरक संयंत्र स्थापित करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

Source: PIB

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!