UPSC (IAS) प्रीलिम्स + मुख्य परीक्षा GS-करेंट अफेयर्स डेली अभ्यास 2 जुलाई 2026
TODAY’S UPSC MAINS GS CURRENT AFFAIRS TEST MODEL (WHATSAPP: 7428811251/9818187354)
Question: Compare the constitutional and legal framework governing citizenship by birth in the United States and India. How have changing migration patterns influenced the evolution of citizenship laws in both countries? (GS-2, 15 Marks, 250 words)
प्रश्न: संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में जन्म से नागरिकता को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक और विधिक ढांचे की तुलना कीजिए। बदलते प्रवासन पैटर्न ने दोनों देशों में नागरिकता कानूनों के विकास को कैसे प्रभावित किया है? (GS-2, 15 अंक, 250 शब्द)
TODAY’S UPSC PRELIMS CURRENT AFFAIRS TEST ([email protected])
Question 1: With reference to gharial (Gavialis gangeticus), consider the following statements:
1. Adult female gharials develop a bulbous growth at the tip of their snout, called a “ghara”.
2. The sex of the gharial hatchlings is determined during incubation.
3. In India, the National Chambal Sanctuary holds the largest numbers of the surviving gharials.
Which of the statements given above is/are correct?
(a) 3 only
(b) 2 and 3 only
(c) 1 and 2 only
(d) 1, 2 and 3
प्रश्न 1: घड़ियाल (गैवियालिस गैंगेटिकस) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वयस्क मादा घड़ियालों के थूथन के सिरे पर एक उभार विकसित होता है, जिसे “घड़ा” कहा जाता है।
2. घड़ियाल के संतानों का लिंग निर्धारण अंडे सेने की प्रक्रिया (इनक्यूबेशन) के दौरान होता है।
3. भारत में, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में जीवित घड़ियालों की सबसे बड़ी संख्या मौजूद है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
Question 2: With reference to the Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) [VB-G RAM G] Act, 2025, consider the following statements:
1. Under the VB-G RAM G Act, 2025, employment must ordinarily be provided within 10 days of application.
2. If employment is not provided within the stipulated period under the VB-G RAM G Act, the responsibility for payment of unemployment allowance lies with the Central Government.
3. It guarantees 125 days of wage employment in a financial year to every eligible rural household.
Which of the statements given above is/are correct?
(a) 3 only
(b) 2 and 3 only
(c) 1 and 2 only
(d) 1, 2 and 3
प्रश्न 2: ‘विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM G] अधिनियम, 2025’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के तहत, आम तौर पर आवेदन के 10 दिनों के भीतर रोज़गार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
2. अगर VB-G RAM G अधिनियम के तहत तय समय-सीमा में रोज़गार नहीं दिया जाता है, तो बेरोज़गारी भत्ता देने की ज़िम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है।
3. यह हर पात्र ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के पारिश्रमिक-युक्त रोज़गार की गारंटी देता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
Question 3: With reference to Aldabra Giant Tortoise (Aldabrachelys gigantea), consider the following statements:
1. It is found naturally only on the remote Aldabra Atoll in Seychelles.
2. Some individual Aldabra Giant Tortoises can live for more than two centuries.
3. The species grew to its enormous size through a process known as island gigantism.
Which of the statements given above is/are correct?
(a) 1 only
(b) 2 and 3 only
(c) 1 and 2 only
(d) 1, 2 and 3
प्रश्न 3: अल्डाबरा विशाल कछुए (अल्डाब्राचेलीस गिगेंटिया) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह प्राकृतिक रूप से केवल सेशेल्स के दूरस्थ अल्डाबरा एटोल पर पाया जाता है।
2. कुछ अल्डाबरा विशाल कछुए दो सौ वर्षों से अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं।
3. यह प्रजाति ‘द्वीप विशालता’ (island gigantism) नामक प्रक्रिया के माध्यम से अपने विशाल आकार तक पहुँची।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
Question 4: Which of the following statements regarding wage payment under the VB-G RAM G Act, 2025 is/are correct?
1. Wages shall be paid weekly or not later than a fortnight after closure of the muster roll.
2. Wages are transferred directly to workers’ bank or post office accounts through Direct Benefit Transfer (DBT).
3. Delay compensation for late payment of wages is payable at 0.05% of unpaid wages per day.
Select the correct answer using the code below:
(a) 1 only
(b) 1 and 2 only
(c) 2 and 3 only
(d) 1, 2 and 3
प्रश्न 4: VB-G RAM G एक्ट, 2025 के तहत मज़दूरी के भुगतान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. मज़दूरी का भुगतान प्रत्येक सप्ताह या मस्टर रोल बंद होने के दो सप्ताह के अंदर किया जाएगा।
2. मज़दूरी सीधे मजदूरों के बैंक या पोस्ट ऑफ़िस खाते में प्रत्यक्ष नकद अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।
3. मज़दूरी के भुगतान में देरी होने पर, बकाया मज़दूरी का 0.05% प्रत्येक दिन के हिसाब से मुआवज़ा दिया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
Question 5: With reference to the Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) [VB-G RAM G] Act, 2025, consider the following statements:
1. It came into force across rural India on 1 July 2026.
2. As far as possible, employment will be provided within a radius of 5 kilometers of the applicant’s village, if provided beyond that (but within the Block), workers are paid an extra 10% of the wage rate for transport and living expenses.
3. The newly introduced interim base wage rate under the VB-G RAM G Act, 2025 is ₹300 per day.
Which of the statements given above are correct?
(a) 1 and 3 only
(b) 1 and 2 only
(c) 2 and 3 only
(d) 1, 2 and 3
प्रश्न 5: विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM G] अधिनियम, 2025 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह 1 जुलाई 2026 को पूरे ग्रामीण भारत में लागू हुआ।
2. जहाँ तक संभव हो, आवेदक के गाँव के 5 किलोमीटर के दायरे में रोज़गार दिया जाएगा; यदि इससे दूर (लेकिन ब्लॉक के भीतर) काम दिया जाता है, तो श्रमिकों को परिवहन और रहने के खर्च के लिए मज़दूरी दर का अतिरिक्त 10% भुगतान किया जाता है।
3. VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के तहत हाल ही में शुरू की गई अंतरिम आधार मज़दूरी दर ₹300 दैनिक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
Question 6: With reference to the Point-in-Space (PinS) Instrument Approach Procedure for helicopter operations, consider the following statements:
1. PinS (Point-in-Space) procedures use terrestrial wireless or radio networks.
2. It enables helicopters to carry out safe and precise instrument approaches to heliports that lack conventional instrument landing infrastructure.
3. India has approved the country’s first Private Point-in-Space (PinS) Instrument Approach Procedure for helicopter operations at the Undavalli Heliport in Andhra Pradesh.
How many of the statements given above are correct?
(a) Only one
(b) Only two
(c) All three
(d) None
प्रश्न 6: हेलीकॉप्टर संचालन के लिए ‘पॉइंट-इन-स्पेस’ (PinS) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. PinS (पॉइंट-इन-स्पेस) प्रक्रियाओं में भूमि पर स्थित वायरलेस या रेडियो नेटवर्क का उपयोग किया जाता है।
2. यह हेलीकॉप्टरों को उन हेलीपोर्ट्स पर सुरक्षित और सटीक इंस्ट्रूमेंट अप्रोच करने में सक्षम बनाता है, जहाँ पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग अवसंरचना नहीं है।
3. भारत ने आंध्र प्रदेश के उंडावल्ली हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टर ऑपरेशन के लिए देश की पहली प्राइवेट ‘पॉइंट-इन-स्पेस’ (PinS) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंज़ूरी दी है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
Question 7: With reference to Singh Sabha Movement, consider the following statements:
1. The first Singh Sabha was founded in Amritsar in 1873.
2. The movement aimed to counter the influence of Christian missionaries and Arya Samaj campaigns.
3. It opposed reforming within the Sikh community.
Which of the statements given above is/are correct?
(a) 2 only
(b) 1 and 3 only
(c) 1 and 2 only
(d) 1, 2 and 3
प्रश्न 7: सिंह सभा आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. पहली सिंह सभा की स्थापना 1873 में अमृतसर में हुई थी।
2. आंदोलन का उद्देश्य ईसाई मिशनरियों और आर्य समाज के अभियानों के प्रभाव को कम करना था।
3. इसने सिख समुदाय के भीतर सुधार का विरोध किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
Question 8: The 31st Chief of the Army Staff (COAS) outlined a strategic vision centred on the acronym “VIJAY.” In this context, which one of the following pairs is NOT correctly matched?
Letter: Priority
V: Vigilance and Readiness
I: Innovation and Transformation
J: Jointness and Integration
A: Advanced Weaponisation
Y: Yoddha First
Select the correct answer using the code given below:
(a) V
(b) I
(c) A
(d) Y
प्रश्न 8: सेनाध्यक्ष (COAS) ने “VIJAY” (विजय) शब्द पर आधारित एक रणनीतिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। इस संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
V: सतर्कता और तैयारी
I: नवाचार और परिवर्तन
J: संयुक्तता और एकीकरण
A: उन्नत हथियार प्रणाली
Y: योद्धा सर्वप्रथम
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:
(a) V
(b) I
(c) A
(d) Y
1 (b), 2 (a), 3 (d), 4 (d), 5 (d), 6 (b, 1 & 2), 7 (c), 8 (c)
CLICK HERE TO DOWNLOAD MONTHLY COMPILED UPSC CURRENT AFFAIRS BASED PRELIMS & MAINS TEST PDFs
| HOW TO GET GS TIMES UPSC MONTH-WISE COMPLIED PDFs: UPSC PRELIMS Current Affairs TEST MCQs with Detailed Explanations and MAINS MODEL QUESTIONS are available in monthly PDF. ONE MONTH PDF – Rs 130 or (ONE YEAR SUBSCRIBTION FEE: Rs 1450). Pay Directly to 9818187354 through UPI (Phone Pe/Google Pay/Paytm). Share your Email ID to 9818187354 or 7428811251 on WhatsApp. Your will receive PDF on your Email within 10 Minutes. Thanks. |



