अमेरिका ने पहले प्रवासी को प्रशांत महासागरीय देश पलाऊ भेजा

संयुक्त राज्य अमेरिका (US) ने प्रवासियों को उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर (ट्रॉपिकल पैसिफिक) में स्थित कम आबादी वाले द्वीप समूह—पलाऊ (Palau) द्वीप राष्ट्र—में डिपोर्ट (देश निकाला देना) करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शरण चाहने वालों (असाइलम सीकर्स) और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों (अनडॉक्यूमेंटेड प्रवासियों) को अमेरिका से बाहर निकालने का अभियान चलाया है, जिसके तहत उन्हें अल साल्वाडोर और युगांडा जैसी जगहों पर भेजा जा रहा है।

पलाऊ के बारे में

पलाऊ, ओशिनिया (Oceania) क्षेत्र में ताइवान के तीन राजनयिक सहयोगियों में से एक है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित एक देश है, जो ‘क्यूशू-पलाऊ रिज’ पर स्थित लगभग 340 कोरल (मूंगा) और ज्वालामुखी द्वीपों से मिलकर बना है। पलाऊ द्वीप समूह माइक्रोनेशिया (Micronesia) के दक्षिण-पश्चिमी कोने में स्थित है।

पलाऊ पहले ‘प्रशांत द्वीप समूह के संयुक्त राष्ट्र न्यास क्षेत्र’ (UN Trust Territory of the Pacific Islands) का सदस्य था, जिसकी स्थापना 1947 में हुई थी और इसका प्रशासन संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संभाला जाता था। इसके बाद, 1 अक्टूबर 1994 को पलाऊ गणराज्य (Republic of Palau) आधिकारिक तौर पर एक संप्रभु (आजाद) देश बना।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!