गेट एनालिसिस तकनीक क्या है?

‘गेट एनालिसिस’ तकनीक हाल ही में पुणे, महाराष्ट्र के एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में चर्चा में रही थी। ‘गेट एनालिसिस’ (Gait Analysis/चाल विश्लेषण) मानव के चलने या दौड़ने के तरीके का एक वैज्ञानिक अध्ययन है। चलना या दौड़ना एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें शरीर को मांसपेशियों, हड्डियों और तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) के बीच लगातार तालमेल बिठाना पड़ता है। गेट एनालिसिस इसी प्रक्रिया को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़कर यह पता लगाता है कि कोई विशेष व्यक्ति किस तरह चलता है।

फॉरेंसिक क्षेत्र में, गेट एनालिसिस या फॉरेंसिक गेट कंपैरिजन (फॉरेंसिक चाल तुलना) के तहत किसी संदिग्ध व्यक्ति के चलने के पैटर्न और उसकी विशेषताओं का मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद, अपराधी या व्यक्ति की पहचान करने के उद्देश्य से, इसकी तुलना अपराध स्थल (क्राइम सीन) से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज या अन्य वीडियो साक्ष्यों में दिखने वाली चाल से की जाती है।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!