प्रोजेक्ट ब्रह्मांक ने अपना 16वाँ स्थापना दिवस मनाया
सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट ब्रह्मांक (Project BRAHMANK) ने 29 जून, 2026 को राणाघाट, अरुणाचल प्रदेश में अपना 16वाँ स्थापना दिवस मनाया। यह क्षेत्र में रणनीतिक बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी (सड़क संपर्क) के विकास की दिशा में पंद्रह वर्षों की समर्पित सेवा को दर्शाता है।
यह प्रोजेक्ट अरुणाचल प्रदेश के सियांग, पूर्वी सियांग, पश्चिमी सियांग, ऊपरी सियांग और शि-योमी जिलों के साथ-साथ असम के धेमाजी जिले के कुछ हिस्सों में रणनीतिक सड़क बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है।
इस प्रोजेक्ट को 811 किलोमीटर लंबी सड़कों और लगभग 86 पुलों (कलवर्ट/पुलियों से लेकर बड़े स्टील और आर्च पुलों तक) के रखरखाव और विकास का काम सौंपा गया है।
इसकी कुछ प्रमुख इंजीनियरिंग उपलब्धियों में अलोंग-यिंगकियोंग रोड पर सियोम नाला पर बना 100 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज और चांग नाला पर बना 165 मीटर लंबा पीएससी (PSC) ब्रिज शामिल हैं।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES
CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)




