भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत वेनेजुएला को मानवीय सहायता भेजी

वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, भारत ने वहां आए विनाशकारी भूकंप के जवाब में एक मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) मिशन ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ (Operation Amistad) शुरू किया है। इस भूकंप के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है, लोग घायल हुए हैं और व्यापक तबाही मची है।

इस अभियान के तहत, भारतीय वायु सेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर (C-17 Globemaster) विमान 26 जून 2026 की सुबह वेनेजुएला के लिए रवाना हुए। ये विमान मानवीय राहत सामग्री और जारी राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता के लिए 41 सदस्यीय बचाव दल लेकर गए हैं।

राहत सामग्री की इस खेप में एक आत्मनिर्भर भारतीय चिकित्सा कार्य बल (मेडिकल टास्क फोर्स), एचएडीआर (HADR) पैलेट और दवाओं के साथ भारतीय सेना की एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 30 टन राहत सामग्री, 6 टन दवाएं व चिकित्सा उपकरण और 2 भीष्म (BHISHM) क्यूब पोर्टेबल अस्पताल शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अनुभवी बचाव कर्मियों और चिकित्सा पेशेवरों से युक्त यह 41 सदस्यीय दल प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव कार्यों, आपातकालीन चिकित्सा देखभाल और मानवीय राहत प्रयासों में वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!