दूसरे पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन
वाशिंगटन में 25 जून 2026 को आयोजित दूसरे पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन (2nd Pax Silica Summit) में भारत समेत 35 देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय और लचीली वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Resilient Supply Chain) बनाने के अमेरिकी नेतृत्व वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन और भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने किया।
शिखर सम्मेलन के प्रमुख बिंदु
- मुख्य उद्देश्य: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर जैसी उन्नत तकनीकों के लिए एक ऐसी आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) तैयार करना, जो किसी भी वैश्विक संकट या भू-राजनीतिक तनाव के समय प्रभावित न हो।
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भूमिका: सचिव एस. कृष्णन के नेतृत्व में भारतीय दल ने सेमीकंडक्टर्स, एआई और लचीली तकनीकी आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग बढ़ाने पर वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।
- नए सदस्य देशों का सदस्य बनाना: इस सम्मेलन के दौरान अर्जेंटीना, चिली, कोस्टा रिका, जर्मनी, ग्रीस, कजाकिस्तान, नीदरलैंड, पनामा और यूरोपीय संघ (EU) भी आधिकारिक तौर पर ‘पैक्स सिलिका पहल’ में शामिल हो गए हैं।
- भारत और पैक्स सिलिका पहल (Pax Silica Initiative): भारत पहली बार नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) के दौरान इस अमेरिकी नेतृत्व वाली पैक्स सिलिका पहल का हिस्सा बना था।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES
CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)




