INCOIS ने विशेष अल नीनो बुलेटिन लॉन्च किया

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाले इनकोइस (INCOIS – भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र) ने समुद्री क्षेत्रों पर वर्तमान ‘एल नीनो’ (El Nino) के संभावित प्रभावों को उजागर करने के लिए विशेष एल नीनो बुलेटिन जारी करना शुरू कर दिया है। एल नीनो शब्द (स्पैनिश भाषा में जिसका अर्थ ‘बाल ईसा’ या ‘The Christ Child’ है) मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के गर्म होने, या औसत से अधिक समुद्री सतह के तापमान को संदर्भित करता है।

पहला विशेष बुलेटिन 22 जून 2026 को इनकोइस में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किया गया था। बुलेटिन पुष्टि करता है कि एल नीनो का प्रभाव लगातार विकसित हो रहा है और इसके शीतकालीन सत्र (नवंबर 2026 से जनवरी 2027) में चरम पर पहुँचने की उम्मीद है। 

एल नीनो के प्रभाव

इसके परिणामस्वरूप, हिंद महासागर में समुद्र की सतह का तापमान अप्रैल/मई 2027 तक सामान्य से अधिक रहेगा।

आने वाले महीनों में, विशेष रूप से मार्च-मई 2027 के दौरान, उत्तरी हिंद महासागर (अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों) में समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के थर्मल स्ट्रेस (तापमान के तनाव) के दायरे में रहने की संभावना है। इसकी वजह से कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) का विरंजन (bleaching) बढ़ सकता है, समुद्री हीट वेव (marine heat waves) की घटनाएं अधिक हो सकती हैं, और मछलियों के अनुकूल पर्यावासों में चले जाने या उनकी संख्या में कमी आने के कारण मछली पकड़ने की मात्रा (विशेष रूप से सार्डिन और मैकेरल प्रजातियों) में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा, विकसित हो रहे एल नीनो से जुड़ी समुद्री पर्यावरणीय स्थितियों में बदलाव के कारण मछलियाँ अपने वांछित आकार तक नहीं पहुँच पाएंगी।

मानसून के मौसम के दौरान बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति अशांत रहेगी और भारत के पूर्वी तट पर तटीय क्षरण (coastal erosion) और बाढ़ की संभावना बढ़ सकती है। 

सकारात्मक पक्ष की बात करें तो, अरब सागर और पश्चिमी तट पर समुद्र की स्थिति सामान्य से अधिक शांत रहने की संभावना है, जिससे विभिन्न समुद्री क्षेत्रों के परिचालन (operations) के लिए समय की उपलब्धता बढ़ सकती है। वर्तमान मानसून के मौसम के दौरान पश्चिमी तट पर तटीय क्षरण और जलप्लावन  (inundation) कम होने की संभावना है।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST SERIES PDF

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!