SAPLING संवाद 2026: दक्षिण एशिया में खाद्य प्रसंस्करण और सतत विकास

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने ‘सैपलिंग’ (South Asian Policy Leadership for Improved Nutrition and Growth – SAPLING) संवाद 2026 का उद्घाटन किया। यह एक उच्च-स्तरीय क्षेत्रीय नीति मंच है, जिसका उद्देश्य पूरे दक्षिण एशिया में रोजगार सृजन और सतत विकास के लिए खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के मुख्य विवरण:

  • विषय: दो दिवसीय इस कार्यक्रम का शीर्षक “अनलॉकिंग वैल्यू: एडवांस्सिंग फूड प्रोसेसिंग फॉर एम्प्लॉयमेंट जनरेशन एंड सस्टेनेबल ग्रोथ इन साउथ एशिया” (मूल्य को अनलॉक करना: दक्षिण एशिया में रोजगार सृजन और सतत विकास के लिए खाद्य प्रसंस्करण को आगे बढ़ाना) था।
  • आयोजन: यह कार्यक्रम 9 और 10 जून को अहमदाबाद में आयोजित किया गया। इसे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) और विश्व बैंक समूह के नेतृत्व वाली ‘सैपलिंग’ पहल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।
  • प्रतिभागी: इस संवाद में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया, जिनमें नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता, विकास भागीदार, शोधकर्ता, नवप्रवर्तक, स्टार्टअप और दक्षिण एशियाई देशों के प्रतिनिधि शामिल थे।

सैपलिंग पहल का उद्देश्य और महत्व:

  • रणनीतिक तालमेल: SAPLING विश्व बैंक समूह की ‘एग्रीकनेक्ट’ (AgriConnect) पहल के अनुरूप है। इसका उद्देश्य नीतिगत सुधारों, निवेश जुटाने और तकनीक-संचालित समाधानों के माध्यम से दक्षिण एशिया में अनुकूल  और पोषण-केंद्रित खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देना है।
  • क्षेत्रीय सहयोग: इस संवाद से विभिन्न देशों के बीच आपसी सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलने, क्षेत्रीय सहयोग मजबूत होने, निजी निवेश आकर्षित होने और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
error: Content is protected !!