लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना कैंपस स्थापित करने के लिए अनुमोदन पत्र (LoA) प्राप्त हुआ

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल को बेंगलुरु, कर्नाटक में अपना शाखा परिसर (branch campus) स्थापित करने के लिए ‘लेटर ऑफ अप्रूवल’ (LoA) सौंप दिया है।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम:

  • अनुमति का आधार: विश्वविद्यालय को 26 मई 2025 को नई दिल्ली में UGC (भारत में विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसरों की स्थापना और संचालन) विनियम, 2023 के तहत ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ (LoI) प्रदान किया गया था।

कैंपस की मुख्य विशेषताएं:

  • पाठ्यक्रम: बेंगलुरु में स्थित यह कैंपस बिजनेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, गेम डिजाइन, फाइनेंस और बायोमेडिकल साइंसेज जैसे क्षेत्रों में स्नातक (Under Graduate) और स्नातकोत्तर (Post Graduate) कार्यक्रम पेश करेगा।
  • भविष्य की योजनाएं: आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा और अधिक विषयों को शामिल करने की भी योजना है।

विश्वविद्यालय का परिचय:

  • 1881 में स्थापित, यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल दुनिया के अग्रणी उच्चतर शिक्षण संस्थानों में से एक है। यह अपने उत्कृष्ट शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के लिए जानी जाती है और इसे विश्व स्तर पर शीर्ष विश्वविद्यालयों में गिना जाता है।
error: Content is protected !!