भारत के हज मिशन ने सऊदी अरब में दो प्रतिष्ठित ‘लब्बैतुम’ पुरस्कार जीते
भारत के हज मिशन ने इस साल सऊदी अरब में आयोजित ‘खितामाहु मिस्क’ (Khitamahu Misk) समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
तीर्थयात्रियों की सेवा में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए सऊदी हज मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले ‘लब्बयतुम’ (Labbaytum) पुरस्कारों के अंतर्गत, भारतीय हज मिशन को ‘सर्वश्रेष्ठ हज समन्वय और संचार’ (Best Haj Coordination and Communication) श्रेणी में सम्मानित किया गया।
यह समारोह हज सीजन के औपचारिक समापन का प्रतीक है। इस वर्ष, लगभग 1,75,000 भारतीय तीर्थयात्रियों ने हज संपन्न किया। अधिकारियों ने इस पुरस्कार का श्रेय पूरे सीजन के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए किए गए समन्वित प्रयासों को दिया है।


