चिली में खोजी गई ततैया (Wasp) को डेविड एटनबरो का नाम दिया गया

लंदन (यूनाइटेड किंगडम) के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के वैज्ञानिकों ने चिली में ततैया (wasp) की एक नई प्रजाति की खोज की है और महान प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो (David Attenborough) के 100वें जन्मदिन के सम्मान में इसका नाम Attenboroughnculus tau रखा है। इस खोज की घोषणा 7 मई, 2026 को की गई थी।

शोधकर्ताओं ने प्रकृति और वन्यजीव शिक्षा में एटनबरो के अभूतपूर्व योगदान को सम्मान देने के लिए इस छोटे से परजीवी ततैया (parasitic wasp) का नाम उनके नाम पर रखा है। यह ततैया आकार में बेहद छोटा है, जिसकी लंबाई लगभग 3.5 मिलीमीटर है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कीट अन्य प्रजातियों के ततैयों से काफी अलग है। चूंकि इसे पहले से स्थापित किसी भी वंश (genus) और प्रजाति (species) में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता था, इसलिए इसे एक बिल्कुल नया वर्ग दिया गया है।

इस कीट को सबसे पहले 1983 में चिली के वाल्डिविया प्रांत से इकट्ठा किया गया था, लेकिन शोधकर्ताओं का ध्यान इसके अनोखे लक्षणों पर हाल ही में तब गया जब वे संग्रहालय के पुराने संग्रहों का अध्ययन कर रहे थे। ततैया अपने मूल पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि वे बहुत बड़ी संख्या में अन्य कीटों का शिकार करते हैं।

error: Content is protected !!