अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए
केंद्र सरकार ने नीति आयोग (NITI Aayog) का पुनर्गठन किया है। अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिरी को आयोग का नया उपाध्यक्ष (Vice Chairperson) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी का स्थान लेंगे।
पुनर्गठन के मुख्य बिंदु:
- नए पूर्णकालिक सदस्य: श्री लाहिरी के साथ, सरकार ने निम्नलिखित व्यक्तित्वों को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों के रूप में नियुक्त किया है:
- राजीव गौबा
- प्रो. के. वी. राजू
- प्रो. गोवर्धन दास
- डॉ. एम. श्रीनिवास
- प्रो. अभय करंदीकर
नीति आयोग के बारे में:
- स्थापना: नीति आयोग (National Institution for Transforming India) का गठन 1 जनवरी 2015 को किया गया था।
- भूमिका: यह भारत सरकार के ‘थिंक टैंक’ के रूप में कार्य करता है और नीतिगत व दिशात्मक गतिशीलता (policy dynamo) प्रदान करता है।
अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष होते हैं।


