पोंडुरु खादी को मिला जीआई टैग
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने पोंडुरु खादी (Ponduru Khadi) को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) टैग देने का आदेश जारी किया है।
पोंडुरु खादी की विशिष्टताएँ:
- स्थान: पोंडुरु आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम से 20 किमी दूर स्थित है।
- ऐतिहासिक महत्व: महात्मा गांधी ने लगभग 100 साल पहले पोंडुरु खादी की प्रशंसा की थी।
- पहचान: यह एक पारंपरिक हाथ से बुना हुआ सूती कपड़ा है।
- हालिया मान्यता: 2020 में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पोंडुरु गांव का दौरा किया और खादी बनाने वालों से बातचीत की थी।
भौगोलिक संकेतक (GI) टैग क्या है?
- GI टैगिंग एक इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट (बौद्धिक संपदा अधिकार) है।
- यह उन प्रोडक्ट्स को खास पहचान दिलाता है जो किसी खास भौगोलिक जगह से आते हैं।
- यह सुनिश्चित करता है कि उत्पाद की गुणवत्ता, प्रतिष्ठा या अन्य विशेषताएँ मुख्य रूप से उसके भौगोलिक मूल के कारण हैं।


