USFDA ने “ब्लाइंडसाइट को “ब्रेकथ्रू डिवाइस” का दर्जा दिया

एलोन मस्क के ब्रेन-चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक के एक्सपेरिमेंटल इम्प्लांट “ब्लाइंडसाइट” (Blindsight) को अमेरिकी फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने “ब्रेकथ्रू डिवाइस” का दर्जा दिया है। ब्लाइंडसाइट डिवाइस दृष्टि बहाल कर सकती है।

FDA का ब्रेकथ्रू टैग उन चिकित्सा उपकरणों को दिया जाता है जो घातक बीमारियों का उपचार या डाइग्नोस्टिक प्रदान करते हैं।

एलोन मस्क के अनुसार यह एक्सपेरिमेंटल डिवाइस उन लोगों को भी दृष्टि प्रदान करने में सक्षम करेगा जिन्होंने अपनी दोनों आँखें और अपनी ऑप्टिक तंत्रिका खो दी है।

मस्क और इंजीनियरों के एक समूह द्वारा 2016 में स्थापित, न्यूरालिंक एक ब्रेन चिप इंटरफ़ेस बना रहा है जिसे मानव खोपड़ी के भीतर प्रत्यारोपित किया जा सकता है।

कम्पनी का उद्देश्य दिव्यांग रोगियों को फिर से चलने और संवाद करने में मदद कर सकता है, और नेत्रहीनों की दृष्टि भी बहाल कर सकता है।

न्यूरालिंक के उपकरण में एक चिप है जो मानव तंत्रिका संकेतों को प्रोसेस और कम्यूनिकेट करती है, जिन्हें कंप्यूटर या फोन जैसे डिवाइसेज में प्राप्त किया जा सकता है।

error: Content is protected !!