सेंट मार्टिन द्वीप कहां है?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना द्वारा कथित तौर पर जारी एक पत्र में कहा गया है कि 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद उनके निष्कासन का कारण बंगाल की खाड़ी में सेंट मार्टिन द्वीप (St Martin’s island) का नियंत्रण संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंपने से इनकार करना था। हालांकि, पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना के बेटे ने किसी भी प्रकार के पत्र के जारी होने से इंकार किया।

सेंट मार्टिन द्वीप को स्थानीय रूप से “नारिकेल ज़िनज़िरा” या “नारियल द्वीप” या ‘दारुचिनी द्वीप’ या दालचीनी द्वीप के रूप में भी जाना जाता है।

यह मात्र 3 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र है। यह बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है।

सेंट मार्टिन कॉक्स बाजार-टेकनाफ प्रायद्वीप के सिरे से लगभग 9 किमी दक्षिण में स्थित है, और बांग्लादेश का सबसे दक्षिणी भाग है।

यह म्यांमार के उत्तर-पश्चिमी तट से लगभग 8 किमी पश्चिम में, नफ़ नदी के मुहाने पर भी है।

यह बांग्लादेश का एकमात्र मूंगा द्वीप है।

यह द्वीप कभी टेकनाफ़ प्रायद्वीप का विस्तार था, लेकिन प्रायद्वीप के एक हिस्से के जलमग्न होने के कारण उससे अलग हो गया था।

1974 में, बांग्लादेश और म्यांमार के समझौते के बाद म्यांमार ने इस मूंगा द्वीप को बांग्लादेशी क्षेत्र स्वीकार कर लिया था।

error: Content is protected !!