राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को “ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर ऑफ तिमोर लेस्ते” से सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर लेस्ते की राजधानी डिली में वहां के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्ता ने  सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर ऑफ तिमोर लेस्ते” (Grand Collar of Order of Timor Leste) से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने द्विपक्षीय सहयोग पर राष्ट्रपति होर्ता और प्रधान मंत्री गुस्माओ के साथ बैठकें कीं। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  तिमोर-लेस्ते का दौरा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घोषणा की कि भारत जल्द ही तिमोर-लेस्ते में अपना दूतावास खोलेगा जबकि तिमोर-लेस्ते भी जल्द ही नई दिल्ली में एक रेजिडेंट मिशन स्थापित करेगा।

बता दें कि तिमोर-लेस्ते दक्षिण पूर्व एशिया में, इंडोनेशियाई द्वीपसमूह के सबसे दक्षिणी किनारे पर, ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह 20 मई, 2002 को एक संप्रभु देश बना था।

error: Content is protected !!