राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 6 अगस्त 2024 को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवलीली काटोनिवेरे ने फिजी के सर्वोच्च नागरिक नागरिक सम्मान  ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ (Companion of the Order of Fiji) से सम्मानित किया।

यह सम्मान राष्ट्रपति मुर्मू की फिजी की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान प्रदान किया गया, जो दक्षिण प्रशांत राष्ट्र में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा है।

फिजी की यह यात्रा राष्ट्रपति मुर्मू की तीन देशों की यात्रा का पहला चरण है, जिसमें न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा भी शामिल है।

फिजी में राष्ट्रपति मुर्मु ने ‘राष्ट्राध्यक्षों के आवासों का सौरीकरण’ परियोजना की प्रगति भी देखी, जो एक भारतीय पहल है जिसका उद्घाटन पिछले साल फरवरी में किया गया था। 

error: Content is protected !!