नंदिनी दास ने जीता 2023 के लिए ब्रिटिश अकादमी बुक अवार्ड

भारत में जन्मी लेखिका नंदिनी दास (Nandini Das) को “ग्लोबल कल्चरल अंडरस्टैंडिंग के लिए 2023 ब्रिटिश अकादमी बुक पुरस्कार (British Academy Book Prize for Global Cultural Understanding)” का विजेता नामित किया गया है।

उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर’ के लिए दिया गया है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अंग्रेजी फैकल्टी में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत 49 वर्षीय नंदिनी दास ने भारत में पहले अंग्रेजी  दूत सर थॉमस रो के 17वीं सदी की शुरुआत में आगमन की कहानी के माध्यम से ब्रिटिश साम्राज्य की उत्पत्ति पर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करने की कोशिश की है।  

ब्रिटिश अकादमी बुक अवार्ड

ब्रिटिश अकादमी बुक अवार्ड, जिसे पहले नायेफ अल-रोधन पुरस्कार के नाम से जाना जाता था, की स्थापना 2013 में की गई थी।

यह  पुरस्कार ऐसे नॉन-फिक्शन साहित्य के लिए दिया जाता है  मौलिकता प्रदर्शित करते हैं और अन्य विश्व संस्कृतियों और उनके संपर्क की सार्वजनिक समझ में योगदान देते हैं।

पुरस्कार के तौर पर GBP 25,000 की राशि प्रदान की जाती है।  

error: Content is protected !!