एलील (Alleles)

एक हाल के अध्ययन से पता चलता  है कि वैश्विक आबादी का एक बड़ा हिस्सा रक्तसंबंध (consanguinity) का पालन करता है और इससे इन लोगों में मृत्यु दर और पुनरावर्ती आनुवंशिक रोगों (recessive genetic diseases) की दर में वृद्धि हुई है।

वैसे मनुष्यों के बीच रक्तसंबंध (रक्तसंबंधों में शादी) अवांछनीय है , लेकिन वैज्ञानिक पौधों और जानवरों के प्रजनन के लिए संबंधित संतानों के बीच संभोग के सिद्धांत का व्यापक रूप से उपयोग करते हैं।

प्रायोगिक सेटिंग्स में ऐसे प्रयासों से, वे आबादी में हानिकारक आनुवंशिक एलील्स (alleles) को खत्म करने में सक्षम हुए हैं।  

एलील एक ही जीन के विभिन्न रूप हैं।  

एलील मैचिंग  जीन हैं। इनमें एक हमारी जैविक माँ से, एक हमारे जैविक पिता से प्राप्त होते हैं।

हमारे पास प्रत्येक जीन की दो प्रतियां होती हैं। वे समान हो सकते हैं, लेकिन उनमें अक्सर थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए, एलील्स में एक विशेष जीन के सभी भिन्न रूप शामिल होते हैं। समानताओं और अंतरों का यह संयोजन हमारे शरीर के भीतर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

error: Content is protected !!