Basic Animal Husbandry Statistics 2022: देश में दूध का कुल उत्पादन 221.06 मिलियन टन रहा

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने 15 मार्च, 2023 को पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग का वार्षिक प्रकाशन ‘आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी 2022’ (Basic Animal Husbandry Statistics 2022) का अनावरण किया।

“आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी 2022” की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

-वर्ष 2021-22 के दौरान देश में दूध का कुल उत्पादन 221.06 मिलियन टन रहा

-वर्ष 2021-22 के दौरान दूध उत्पादन में 5.29% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।

-देश में शीर्ष पांच प्रमुख दूध उत्पादक राज्य राजस्थान (15.05%), उत्तर प्रदेश (14.93%), मध्य प्रदेश (8.06%), गुजरात (7.56%) और आंध्र प्रदेश (6.97%) रहे।

-वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कुल अंडे का उत्पादन 129.60 बिलियन रहा, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 6.19% की बढ़ोत्तरी हुई।

– कुल पांच प्रमुख अंडा उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश (20.41%), तमिलनाडु (16.08%), तेलंगाना (12.86%), पश्चिम बंगाल (8.84%) और कर्नाटक (6.38%) रहे।

-वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कुल मांस उत्पादन 9.29 मिलियन टन रहा, जिसमें 5.62% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।

– पांच प्रमुख मांस उत्पादक राज्य महाराष्ट्र (12.25%), उत्तर प्रदेश (12.14%), पश्चिम बंगाल (11.63%), आंध्र प्रदेश (11.04%), और तेलंगाना (10.82%) रहे।

– वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कुल ऊन का उत्पादन 33.13 हजार टन रहा, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 10.30% की गिरावट दर्ज की गई।

-शीर्ष पांच प्रमुख ऊन उत्पादक राज्य राजस्थान (45.91%), जम्मू और कश्मीर (23.19%), गुजरात (6.12%), महाराष्ट्र (4.78%) और हिमाचल प्रदेश (4.33%) रहे।

-वर्ष 2021-22 के दौरान दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 444 ग्राम/दिन रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 ग्राम/दिन ज्यादा है।

-वर्ष 2021-22 के दौरान अंडे की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 95/वर्ष रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5/वर्ष ज्यादा है।

-वर्ष 2021-22 के दौरान मांस की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 6.82 किलोग्राम/वर्ष रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.30 किलोग्राम/वर्ष ज्यादा है।

error: Content is protected !!