Shiv Srishti: केन्द्रीय गृह मंत्री ने पुणे में शिवाजी के जीवन पर आधारित थीम पार्क ‘शिव सृष्टि’ के प्रथम चरण का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 19 फ़रवरी को महाराष्ट्र के पुणे में शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित थीम पार्क ‘शिव सृष्टि’ (Shiv Srishti) के प्रथम चरण का लोकार्पण किया।

  • शिव सृष्टि के चारों चरणों के पूर्ण होने पर शिवाजी की गाथा को बड़े गौरव के साथ समग्र विश्व के सामने रखा जाएगा। प्रथम चरण में 60 करोड़ रुपये की लागत से शिवाजी महाराज के जीवन की अनेक घटनाओं को संजोने का प्रयास किया गया है।
  • यहां 3D में शिवकालीन दुर्गों का सफर, शिवाजी के राज्याभिषेक और उनके आगरा से मुगलों की चुंगल से निकलने जैसे कई प्रमुख प्रसंगों को संजोया गया है। शिव सृष्टि के निर्माण में तकनीक और इतिहास दोनों का अद्भुत मिलन देखने को मिलता है।
  • यहां होलोग्राफी प्रोजेक्ट मैपिंग, मिनिएचर्स मोशन, सिम्युलेशन, 3D और 4D तकनीक और लाइट एंड साउंड तकनीक का अद्भुत सम्मिश्रण कर इतिहास को जीवित करने का प्रयास किया गया है जो कि निश्चित रूप से शिवाजी महाराज के जीवन के संदेश को ना केवल महाराष्ट्र बल्कि देश भर की युवा पीढ़ी तक पहुंचाएगा।
  • यह स्थान दुनिया भर के इतिहासविदों के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान बनेगा।उन्होंने कहा कि स्वराज स्थापित कर शिवाजी महाराज ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हिंदुस्तान पर कोई अत्याचार नहीं कर सकता,यहां की जनता को कोई अपमानित नहीं कर सकता है।
  • उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के स्वराज की यात्रा अटक से लेकर कटक तक और गुजरात से लेकर बंगाल तक पहुंची जिसने समग्र भारत को स्वतंत्रता की चेतना देने का काम किया।
  • केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि शिव मुद्रा का अंतिम राज्य वाक्य है – ‘यह मुद्रा लोक कल्याण के लिए काम में आने वाली मुद्रा है’ जो कि यह इंगित करता है कि राज्य का उद्देश्य लोक कल्याण का है,उपभोग का नहीं।
error: Content is protected !!