Sagar Samrat: गतिशील अपतटीय उत्पादन इकाई को राष्ट्र को पुन: समर्पित किया गया

केन्‍द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी ने तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के प्रतिष्ठित ड्रिलिंग रिग “सागर सम्राट” (Sagar Samrat) को गतिशील अपतटीय उत्पादन इकाई (Mobile Offshore Production Unit: MOPU) के रूप में राष्ट्र को पुन: समर्पित किया।

यह अत्याधुनिक सुविधा केन्‍द्र 2.36 MCM प्रतिदिन की अधिकतम निर्यात गैस क्षमता के साथ 20,000 BPD कच्‍चा तेल संचालित करेगी और इससे आने वाले दिनों में भारत के उत्पादन में 6000 बीबीएल/दिन तेल की वृद्धि होने की उम्मीद है।

1973 में कमीशन किए गए, सागर सम्राट से वैश्विक आयल मैप पर भारत के तेल भविष्य में असीम बदलाव आया है। 32 वर्षों में, सागर सम्राट ने लगभग 125 कुएं खोदे हैं और भारत में 14 प्रमुख ऑफशोर तेल और गैस खोजों में शामिल रहा है।

MOPU सागर सम्राट ने 23 दिसम्‍बर 2022 को पुनः उत्पादन आरंभ किया। पोत वर्तमान में पश्चिमी अपतटीय -16 क्षेत्र में तैनात है, जो मुंबई से 140-145 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

error: Content is protected !!