FITUR: मैड्रिड में दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय मैड्रिड में 18 से 22 जनवरी तक फेरिया इंटरनैशनल डी टुरिस्मो-(FITUR) में भाग ले रहा है।

फेरिया इंटरनैशनल डी टुरिस्मो दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है।

FITUR में भारत की भागीदारी पूर्व-महामारी के स्तर पर अंतर्देशीय पर्यटन की बहाली में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।

पर्यटन मंत्रालय ने 253 वर्ग मीटर का स्थान लिया है, जिसमें 30 से अधिक प्रतिभागी प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भारतीय मंडप के साथ सह-प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय मंडप स्पेन के राजा और रानी की उपस्थिति से शोभायमान था।

इस मंडप का औपचारिक रूप से उद्घाटन स्पेन में भारतीय राजदूत महामहिम श्री दिनेश के. पटनायक द्वारा किया गया था।

error: Content is protected !!