डेनिस पार्नेल सुलिवन ने 2022 के लिए एबेल पुरस्कार जीता

Image credit: Abel Prize

नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन (Dennis Parnell Sullivan) को वर्ष 2022 के एबेल पुरस्कार (Abel prize for the year 2022) से सम्मानित किया है।

  • यह पुरस्कार टोपोलॉजी (topology) के व्यापक अर्थों में और विशेष रूप से इसके बीजीय, ज्यामितीय और गतिशील पहलुओं में सुलिवन के अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है।
  • मिस्टर सुलिवन सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क के ग्रेजुएट स्कूल और यूनिवर्सिटी सेंटर और स्टोनी ब्रूक में स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क से जुड़े हुए हैं।

क्या है टोपोलॉजी (topology) ?

  • टोपोलॉजी गणित का एक क्षेत्र है जिसका जन्म 19वीं शताब्दी में हुआ था और इसका संबंध सतहों के गुणों से है जो विकृत होने पर नहीं बदलते हैं।
  • टोपोलॉजिकल दृष्टिकोण से एक वृत्त और एक वर्ग समान होते हैं; इसी तरह, एक डोनट और एक हैंडल वाले एक कॉफी मग की सतहें टोपोलॉजिकल रूप से समतुल्य होती हैं, हालांकि एक गोले (गेंद का आकार) और एक कॉफी मग की सतह समान नहीं होती है।

क्या है एबेल पुरस्कार ?

  • एबेल पुरस्कार पहली बार वर्ष 2003 में दिया गया था।
  • इस पुरस्कार के तहत 7.5 मिलियन नॉर्वेजियन क्रोनर (US$854,000) की राशि दी जाती है।
  • एबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार का प्रतिनिधित्व करता है।

GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स, पर्यावरण और टर्म्स आधारित दैनिक ऑनलाइन टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

JOIN GS TIMES IAS(UPSC) PRELIMS 365/15 ONLINE TEST SERIES GS-1 HINDI AND ENGLISH

error: Content is protected !!